Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

व्यापार

वैश्विक अनिश्चितता का असर, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में

Updated on Thursday, June 11, 2026 14:58 PM IST

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में नजर आए।

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 450 अंकों से अधिक यानी 0.62 प्रतिशत गिरकर 73,518 के इंट्राडे निचले स्तर तक पहुंच गया। वहीं, निफ्टी भी 100 अंकों से अधिक यानी 0.61 प्रतिशत टूटकर 23,072 के इंट्राडे लो पर कारोबार करता दिखा।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम, निफ्टी सीमेंट और निफ्टी ऑटो इंडेक्स भी प्रमुख नुकसान वाले सेक्टरों में शामिल रहे।

हालांकि, हेल्थकेयर शेयरों ने बाजार की गिरावट के बीच मजबूती दिखाई। निफ्टी फार्मा और निफ्टी 500 हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.50 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। वहीं निफ्टी मीडिया 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर रहा।

निफ्टी 50 के शेयरों में आईटी कंपनियों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। एचसीएलटेक के शेयर 3 प्रतिशत से अधिक टूट गए। इसके अलावा इंफोसिस और टेक महिंद्रा भी दबाव में रहे।

ट्रेंट, इटरनल, टीसीएस और विप्रो भी प्रमुख नुकसान वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं आयशर मोटर्स, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।

ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी से वैश्विक स्तर पर महंगाई का दबाव बढ़ सकता है, जिससे ब्याज दरों और आर्थिक विकास की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है। इसी अनिश्चितता के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में जोखिम से बचने (रिस्क-ऑफ) का माहौल बना हुआ है।

इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के कई ठिकानों पर अतिरिक्त हमले किए हैं। अमेरिका ने इसे ईरान की लगातार आक्रामक गतिविधियों के जवाब में की गई कार्रवाई बताया है।

कमोडिटी बाजार में अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.54 प्रतिशत बढ़कर 95.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 93.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

एशियाई बाजारों में भी दबाव बना रहा। हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 1 प्रतिशत तक गिर गए, जबकि जापान का निक्केई लगभग सपाट कारोबार करता दिखा।

वहीं, अमेरिकी बाजारों में भी पिछले कारोबारी सत्र में कमजोरी रही। एसएंडपी 500 में 1.62 प्रतिशत और नैस्डैक में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X