Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

खेल

महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाली 5 खिलाड़ी, हरमनप्रीत भी लिस्ट में शामिल

Updated on Sunday, June 07, 2026 13:35 PM IST

महिला टी20 विश्व कप 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 11 जून से टूर्नामेंट के 10वें संस्करण का आगाज होने जा रहा है। आइए आपको बताते हैं क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के विश्व कप में किन खिलाड़ियों ने सर्वाधिक कैच पकड़े हैं।

सूजी बेट्स: न्यूजीलैंड की स्टार खिलाड़ी सूजी बेट्स महिला टी20 विश्व कप में सर्वाधिक कैच पकड़ने वाली खिलाड़ी रही हैं। बेट्स ने अब तक विश्व कप में खेले 42 मुकाबलों में कुल 26 कैच पकड़े हैं। बेट्स उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जो साल 2009 से महिला टी20 वर्ल्ड कप के हर संस्करण में खेलती नजर आई हैं।

सोफी डिवाइन: महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाली खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर भी न्यूजीलैंड टीम की खिलाड़ी का नाम है। अनुभवी सोफी डिवाइन इस टूर्नामेंट में अब तक खेले 38 मुकाबलों में कुल 19 कैच ले चुकी हैं। टी20 विश्व कप 2026 को उनका आखिरी वर्ल्ड कप भी माना जा रहा है। टी20 विश्व कप 2024 में सोफी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कीवी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

जेनिफर गन: इंग्लैंड की खिलाड़ी जेनिफर गन टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक कैच लेने वाली तीसरी खिलाड़ी रही हैं। गन ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 24 मुकाबलों में 16 कैच पकड़े हैं। वह बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती हैं। गन ने साल 2019 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

एलिसा पेरी: महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिसा पेरी हैं। पेरी ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के विश्व कप में खेले 47 मुकाबलों में कुल 15 कैच पकड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को छह बार अपने नाम किया है, जिसमें पेरी ने बेहद अहम भूमिका निभाई है।

लिडिया ग्रीनवे: इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी लिडिया ग्रीनवे ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान महिला टी20 विश्व कप में कुल 14 कैच पकड़े। वहीं, इंग्लैंड की ही स्टार खिलाड़ी नेट साइवर ब्रंट भी इस मेगा इवेंट में 14 कैच ले चुकी हैं। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 39 मुकाबलों में 14 कैच पकड़ चुकी हैं।

Have something to say? Post your comment
हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

X