Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

चंडीगढ़

साहित्य और कला के संगम से सजी अभिव्यक्ति की मासिक गोष्ठी गूंजे रचनाओं के स्वर

Updated on Saturday, June 06, 2026 20:34 PM IST

चण्डीगढ़ : क्षेत्र की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति की ओर से जून माह की मासिक साहित्यिक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। यह गोष्ठी पूर्व आईआरएस और वरिष्ठ साहित्यकार आर के सौंध के सौजन्य से उनके सेक्टर 21 बी स्थित निवास स्थान पर आयोजित हुई। कार्यक्रम का सफल संयोजन और संचालन अभिव्यक्ति के अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी विजय कपूर द्वारा किया गया। इस खास गोष्ठी में ट्राइसिटी चंडीगढ़, पंचकुला और मोहाली के अनेक जाने माने साहित्यकारों कवियों और विचारकों ने हिस्सा लिया।


साहित्यिक चर्चाओं के साथ साथ इस गोष्ठी का एक मुख्य आकर्षण पूर्व आईआरएस और साहित्यकार रविंदर टंडन द्वारा बनाए गए सजीव चित्रों की सुंदर प्रदर्शनी भी रहा जिसे उपस्थित बुद्धिजीवियों ने खूब सराहा
गोष्ठी के पहले सत्र में रचनाकारों ने अपनी अनूठी और सारगर्भित रचनाओं के पाठ से समां बांध दिया।  


आर के सौंध ने" यह ख्याल भी बस यूं ही कहीं के कहीं पहुंच जाते हैं/ कभी पांव की जानिब कभी जुल्फों तक पहुंच जाते हैं", विजय कपूर ने " झील के तल में अब कोई हलचल नहीं/ बस एक असीम धैर्यरूपी मौन है/ जहाँ पहाड़ अपना अस्तित्व खोकर उसकी गोद में विसर्जित हो रहा है",


अपूर्वा रवि सौंध ने " चंद लाइनें लिखने के लिए कितना सोचना पड़ता है/ हर महीने कुछ सुनाने को दिल फिर भी मचलता रहता है," डाॅ सारिका धूपड़ ने "कभी भाव विभोर हो शून्य में समा जाती हूँ/ कभी खुद में खोकर निर्जन मैं कहलाती हूँ",  सुरेन्द्र पाल सोनी काकड़ौद ने " नहीं चाहता हूँ मैं अपनी देह के किसी भी हिस्से का/ अपने पूर्ण हो जाने तक आभासी या दुनियावी सा छिन्न भिन्न कोई अग्रिम तर्पण," विमल कालिया ने " आया तू भी ख़ाली हाथ समान/ कुछ मेरे पास भी नहीं तो फिर रंजिश की गुफ़्तगू क्यों है,"

प्रेम विज ने गीत में कहा" आंख मूंद कर हर किसी पर भरोसा मत कीजिए/  खुद के दांत भी काट देते‌ है कभी-कभी। आर के सुख़न ने " मर जाएंगे घुटन से अब भी जो चुप रहे/ तन्हाइयों से बातें करने लगे हैं हम,"
रविन्द्र टंडन ने " चांद तारे नहीं चाहता तोड़ना मैं / तुम्हारे लिए और यदि तोड़ सकता भी तो भी नहीं करता यह बेतुका वादा",


इसके साथ ही डॉ पारस बमोला, डॉ निर्मल सूद, शहला जावेद,  स्वाति शर्मा, अश्वनी मल्होत्रा भीम, मोनिका कटारिया, रश्मि शर्मा रश्मी, बी बी शर्मा, सीमा गुप्ता, डॉ प्रतिभा सिंह, रेखा मित्तल,एस के सिंह, सतिंदर गिल, ममता ग्रोवर,  नवनीत बक्शी,  रविश काला, खुशनूर और डॉ तिलक सेठी ने भी अपनी संजीदा, सामाजिक और प्रेम से सराबोर रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।


 गोष्ठी का दूसरा सत्र गद्य लेखन के नाम रहा ।


डॉ विमल कालिया ने "ज़मीन आसमान" शीर्षक से एक बेहद खूबसूरत कहानी का पाठ किया डॉ पंकज मालवीय ने देश और समाज के हालातों को बयां करती संजीदा लघु कहानी "दंगे" से सबको भावुक किया
अश्वनी मल्होत्रा भीम ने व्यवस्था पर करारा प्रहार करते हुए एक दिलचस्प व्यंग्य "महासन" का पाठ किया जिसने श्रोताओं को सोचने पर मजबूर भी किया और हंसाया भी। वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज खास तौर पर उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
चंडीगढ़ में Student  नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

: चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

: रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

: कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

: पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

: चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

: सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

X