Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

खेल

विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर, जानिए क्या है वजह?

Updated on Thursday, June 04, 2026 11:37 AM IST

भारतीय क्रिकेट फैंस और टीम इंडिया के लिए एक बेहद निराश करने वाली खबर सामने आ रही है। दिग्गज भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार विराट की यह चोट भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि यह सीरीज साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के आगाज के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी।


आईपीएल के बाद कर रहे थे वापसी
पूर्व भारतीय कप्तान आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद इस सीरीज के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले थे लेकिन इस चोट ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया है। 37 साल की उम्र में भी अपनी बेमिसाल फिटनेस के लिए मशहूर विराट इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे थे जिसके कारण उनका बाहर होना टीम के लिए और भी बड़ा नुकसान माना जा रहा है।


आईपीएल फाइनल में किया था कमाल
अभी पिछले रविवार को ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल में विराट ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनकी इसी शानदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विराट ने इस पूरे सीजन में आरसीबी के लिए सर्वाधिक और टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा 16 पारियों में 56.25 की लाजवाब औसत और 165.84 के स्ट्राइक रेट से 675 रन कूटे थे।


बीसीसीआई के सूत्र ने दी जानकारी
विराट कोहली की चोट की गंभीरता की पुष्टि करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि, 'हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते वे अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की इस वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर होने जा रही है लेकिन विराट जैसे कद के खिलाड़ी के न होने से इस सीरीज की चमक काफी फीकी पड़ जाएगी।

Have something to say? Post your comment
हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

X