Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

व्यापार

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, दिल्ली में 42 रुपये का इजाफा

Updated on Monday, June 01, 2026 13:55 PM IST

कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सोमवार 1 जून से लागू नई दरों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 42 रुपये की वृद्धि हुई है। अब इसकी कीमत बढ़कर 3,113.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।

कोलकाता में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

कोलकाता में तो और भी तेजी से कीमतें बढ़ी हैं। यहां 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 53.50 रुपये का इजाफा हुआ है। अब यहां एक सिलेंडर की कीमत 3,255.50 रुपये पहुंच गई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधन और परिवहन लागत में वृद्धि को वजह बताते हुए यह बढ़ोतरी की है।

5 किलो FTL सिलेंडर भी महंगा

कंपनियों ने 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 821.50 रुपयेहो गई है। हालांकि, घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

पांच महीनों में भारी उछाल

जनवरी 2026 में दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत मात्र 1,691.50 रुपये थी। मात्र पांच महीनों में इसमें 1,400 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है।

– फरवरी: +49 रुपये
– मार्च: +115 रुपये
– अप्रैल: +993 रुपये (सबसे बड़ी बढ़ोतरी)
– जून: +42 रुपये

अन्य शहरों में नई कीमतें

– मुंबई: 3,024.50 रुपये
– चेन्नई: 3,232 रुपये
– हैदराबाद: 3,294 रुपये
– पटना: 3,322 रुपये

अन्य ईंधनों पर भी असर

हाल ही में दिल्ली और आसपास के इलाकों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत में भी 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। इस साल मई में CNG चार बार महंगी हुई है। इसके अलावा पेट्रोल की कीमतों में 7.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 7.53 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हो चुका है।

Readers' Comments
Gurbax Singh 6/28/2024 8:31:05 PM

Quality construction and maintance ?

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X