Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

खेल

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी खतरे में, BCCI के इस फैसले से मिला हिंट; नए कप्तान की तलाश शुरू

Updated on Sunday, May 31, 2026 13:46 PM IST

नई दिल्ली: बीसीसीआई नए टी20 कप्तान की तलाश में है। जिसका सबसे बड़ा हिंट एशियन गेम्स के लिए चुनी गई 30 खिलाड़ियों की लिस्ट से मिला है। इसमें सूर्यकुमार यादव का नाम नहीं है। वहीं श्रेयस अय्यर-संजू सैमसन जैसे कई आईपीएल स्टार शामिल हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी खतरे में, BCCI के इस फैसले से मिला हिंट; नए कप्तान की तलाश शुरू भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई टी20 क्रिकेट के नए कप्तान की तलाश में है। कभी श्रेयस अय्यर तो कभी संजू सैमसन का नाम रिपोर्ट्स में सामने आया है कि वह सूर्यकुमार यादव के बाद टीम इंडिया के अगले कप्तान बन सकते हैं। सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने का एक और संकेत एशियन गेम्स के लिए चुने गए 30 खिलाड़ियों के दल से भी मिला, जिसमें सूर्यकुमार यादव का नाम नहीं है।

हालांकि 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेले जाने वाले एशियन गेम्स के दौरान भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज भी खेलनी है। मगर कहा जा रहा है कि बीसीसीआई एशियन गेम्स के जरिए नए कप्तान की तलाश करेगी।नेशनल सिलेक्टर्स को जून के दूसरे हफ्ते तक इस इवेंट के लिए अपनी पहली पसंद के 15 खिलाड़ी देने हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार यह पहले से तय था कि जब जनवरी में सिलेक्टर्स से लिस्ट बनाने के लिए कहा गया था, तो वे एशियन गेम्स में कप्तानी के ऑप्शन देखेंगे। BCCI सरकार से सलाह करके यह तय करेगा कि पहली पसंद के T20 खिलाड़ियों को एशियन गेम्स के लिए भेजा जाए या नहीं।

BCCI के एक सोर्स ने TOI को बताया, “सूर्या पर फैसला लेने से पहले सिलेक्टर्स कैप्टेंसी के संभावित ऑप्शन देख रहे हैं। श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन दावेदार लग रहे हैं, लेकिन सिलेक्टर्स के साफ उत्तराधिकारी पर फैसला करने से पहले वाइस-कैप्टन अक्षर पटेल का नाम भी इस काम के लिए सामने आया है। यह भी देखा जाएगा कि क्या सूर्या को एक खिलाड़ी के तौर पर अपना टच फिर से पाने के लिए एक और टूर दिया जाएगा। अगली सिलेक्शन मीटिंग में चीजें साफ हो जाएंगी।”

सोर्स ने आगे कहा, “जनवरी में यह तय हुआ था कि सूर्या एशियन गेम्स का हिस्सा नहीं होंगे। फोकस ODI वर्ल्ड कप की तैयारियों पर है। लंबी लिस्ट में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो ODI फॉर्मेट में भी खेलते हैं। सरकार चाहेगी कि BCCI एशियन गेम्स में पूरी ताकत वाली टीम भेजे। एशियन गेम्स की टीमों पर फैसला सरकार से सलाह करने के बाद लिया जाएगा।” सूर्या के भविष्य की बात करें तो, सिलेक्टर्स अगले हफ्ते अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के एकमात्र टेस्ट से पहले मिल सकते हैं। इसमें जून-जुलाई में भारत के आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए T20I और ODI टीम चुनी जाएगी। सिलेक्टर्स श्रीलंका के फर्स्ट-क्लास दौरे के लिए इंडिया ‘A’ टीम चुनने के अलावा एशियन गेम्स की टीम भी फ़ाइनल कर सकते हैं। पता चला है कि मीटिंग में सूर्या के भविष्य पर फोकस रहेगा। सूर्या पिछले दो साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में बुरी तरह आउट ऑफ फॉर्म हैं और इस साल IPL में भी उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा है।

IOA को भेजी गई लिस्ट: यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, विप्रज निगम निगम, हर्षित राणा, यश ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर।

 

Have something to say? Post your comment
हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

X