Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

खेल

समरदीप सिंह गिल ने शॉट पुट में जीता गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

Updated on Tuesday, May 26, 2026 14:26 PM IST

रांची : मध्य प्रदेश के 25 वर्षीय शॉट पुट खिलाड़ी समरदीप सिंह गिल ने सोमवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित 29वीं राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता के अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष शॉट पुट स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।

दो बार के एशियाई खेल चैंपियन पंजाब के तजिंदरपाल सिंह तूर ने 20.07 मीटर के थ्रो के साथ अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन समरदीप ने अपने चौथे प्रयास में 20.46 मीटर का थ्रो कर बढ़त हासिल कर ली और अंततः गोल्ड मेडल जीत लिया। तूर अंतिम प्रयास में 20.06 मीटर तक ही पहुंच सके। पंजाब के करणवीर सिंह 19.38 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

समरदीप ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए निर्धारित 20.36 मीटर के क्वालीफिकेशन मार्क को भी पार कर लिया।

पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ में कर्नाटक के यशस पी और एनसीओई तिरुवनंतपुरम के संतोष कुमार टी ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। दोनों खिलाड़ियों ने 50.27 सेकेंड के क्वालीफिकेशन समय से बेहतर प्रदर्शन किया। यशस ने 49.00 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि संतोष कुमार 49.06 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नौसेना के सुभाष दास ने 50.51 सेकेंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुष भाला फेंक में महाराष्ट्र के शिवम लोहाकरे ने 81.71 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। राजस्थान के यशवीर सिंह ने 80.80 मीटर के साथ रजत और रेलवे स्पोर्ट्स के रोहित यादव ने 80.40 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। हालांकि कोई भी खिलाड़ी 82.61 मीटर के कॉमनवेल्थ क्वालीफिकेशन मार्क तक नहीं पहुंच सका।

पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में ओडिशा के स्प्रिंटर अनिमेष कुजूर कॉमनवेल्थ गेम्स क्वालीफिकेशन से बेहद मामूली अंतर से चूक गए। उन्होंने 20.64 सेकेंड का समय निकाला, जबकि क्वालीफिकेशन समय 20.61 सेकेंड था। केरल के जिशु प्रसाद 20.98 सेकेंड के साथ दूसरे और रिलायंस के अभय सिंह 21.01 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ में कर्नाटक के शिवाजी परशुराम ने 14:14.43 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश के विनोद सिंह 14:15.50 सेकेंड के साथ दूसरे और उत्तराखंड के दीपक भट्ट 14:17.72 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पुरुषों की 800 मीटर स्पर्धा में हरियाणा के कृष्ण कुमार ने 1:47.68 सेकेंड के साथ गोल्ड मेडल जीता। महाराष्ट्र के प्रथमेश ए 1:47.97 सेकेंड के साथ दूसरे और सत्यजीत एस 1:48.40 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

पुरुष ट्रिपल जंप में जेएसडब्ल्यू के प्रवीण चित्रावेल ने 17.08 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स के 16.89 मीटर के क्वालीफिकेशन मार्क को भी पार किया। वायुसेना के अब्दुल्ला अबूकर 16.63 मीटर के साथ दूसरे और तमिलनाडु के गैले वेनिस्टर 16.37 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश की कुसुम ठाकुर ने 23.94 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की तमन्ना 24.06 सेकेंड के साथ दूसरे और महाराष्ट्र की सुदेशना एच 24.07 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

महिलाओं की 5,000 मीटर दौड़ में रिलायंस की सीमा ने 16:04.83 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता। महाराष्ट्र की रवीना गायकवाड़ 16:46.21 सेकेंड के साथ दूसरे और आईओसीएल की सोनम परमार 16:48.11 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में तमिलनाडु की विथ्या रामराज ने 56.61 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। एनसीओई बेंगलुरु की सिंचल कावेर्म्मा टी 57.77 सेकेंड के साथ दूसरे और महाराष्ट्र की श्रावणी सचिन 59.73 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

महिलाओं की हाई जंप स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की ख्याति माथुर ने 1.82 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता। रेलवे स्पोर्ट्स की मानशी 1.80 मीटर के साथ दूसरे और जेएसडब्ल्यू की अभिनया एस शेट्टी 1.73 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

महिलाओं की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में केरल की अनामिका केए ने 5685 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। जेएसडब्ल्यू की पूजा 5632 अंकों के साथ दूसरे और हरियाणा की खुशी 5435 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

महिलाओं की 800 मीटर दौड़ में जेएसडब्ल्यू की पूजा ने 2:02.42 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। आईओसीएल की हुइद्रोम बी 2:05.56 सेकेंड के साथ दूसरे और थोता संकीर्तना 2:05.74 सेकेंड के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

 

Have something to say? Post your comment
हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

X