Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन : डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा केवल निवेश का गंतव्य नहीं, उद्योगों के विकास में विश्वसनीय साझेदार’ : नायब सिंह सैनी • गुजरात में बनेगा हरियाणा भवन, प्रवासी हरियाणावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा विशेष पोर्टल • शहीद स्मारक निर्माण के लिए कई बार विधानसभा में उठाई मांग, हमारी सरकार आई तो मिली मंजूरी : अनिल विज • अतिथि अध्यापकों के भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति बनाए हरियाणा सरकार : कुमारी सैलजा • झज्जर में 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, विरासत इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी रकम • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए हरियाणा कांग्रेस ने कसी कमर, हुड्डा बोले- रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों लोग • हरियाणा वक्फ बोर्ड के दो अधिकारी 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, निजी आरोपी फरार • हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, CM सुक्खू ने किया ऐलान • Shimla: वोट चोरी के खिलाफ सभी को सजग होना पड़ेगा : प्रतिभा सिंह

व्यापार

देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य, बीते चार दिनों में 1.72 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए : केंद्र

Updated on Tuesday, May 26, 2026 14:19 PM IST

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। बीते चार दिनों में करीब 1.72 करोड़ से अधिक एलपीजी सिलेंडर डिलीवर हुए हैं। वहीं, इस दौरान करीब 1.66 करोड़ एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग हुई है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजधानी के नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और स्थिरता बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।


पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि बीते चार दिनों में करीब 1.72 करोड़ एलपीजी सिलेंडर डिलीवर किए गए हैं और इस दौरान करीब 1.66 करोड़ एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग देखने को मिली है।
सरकार के अनुसार, मौजूदा भू-राजनीतिक तनावों के कारण घरेलू एलपीजी आपूर्ति में चुनौतियां बनी हुई हैं, लेकिन आपूर्ति में किसी भी तरह की रुकावट से बचने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को आपूर्ति को प्राथमिकता दी गई है।


अधिकारियों ने बताया कि अब तक एलपीजी वितरण केंद्रों पर किसी भी तरह की कमी की सूचना नहीं मिली है।
सरकार ने डिजिटल बुकिंग और डिलीवरी प्रमाणीकरण प्रणालियों में वृद्धि का भी जिक्र किया। रविवार को उद्योग स्तर पर ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग लगभग 99 प्रतिशत तक पहुंच गई, जबकि डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड (डीएसी) आधारित डिलीवरी लगभग 95 प्रतिशत तक बढ़ गई।


डीएसी प्रणाली के तहत, उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एक कोड भेजा जाता है, जिसका उद्देश्य एलपीजी सिलेंडरों की हेराफेरी को रोकना है।
कमर्शियल एलपीजी के संबंध में, सरकार ने कहा कि आवंटन को संकट-पूर्व स्तर के लगभग 70 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है, जिसमें 10 प्रतिशत सुधार-संबंधी आवंटन भी शामिल है।
पिछले चार दिनों में, देश भर में लगभग 24,557 मीट्रिक टन कमर्शियल एलपीजी बेची गई, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के तेल विपणन कंपनियों ने इसी अवधि में लगभग 942 मीट्रिक टन ऑटो एलपीजी बेची।
सरकार ने आगे कहा कि 1 मई, 2026 से अब तक कुल 1,56,898 मीट्रिक टन कमर्शियल एलपीजी बेची जा चुकी है।


मंत्रालय ने 5 किलोग्राम के फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडरों के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों का भी जिक्र किया।
पिछले चार दिनों में, लगभग 1.96 लाख 5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर बेचे गए। 3 अप्रैल, 2026 से, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 15,400 जागरूकता शिविर आयोजित किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 2.45 लाख से अधिक 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों की बिक्री हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि अकेले रविवार को ही 82 जागरूकता शिविरों के माध्यम से लगभग 1,487 सिलेंडर बेचे गए।

Have something to say? Post your comment
मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब

टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

: टेस्ला इंडिया ने वाहन बिक्री के पहले वित्त वर्ष में दर्ज की 247 करोड़ रुपए की कमाई, मुनाफा 5 करोड़ रुपए के पार

एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

: एलन मस्क ने एक्स मनी के नए फीचर का किया ऐलान, लाइक बटन से यूजर भेज पाएंगे डॉलर

X