Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

खेल

आईपीएल 2026: सुदर्शन ने वैभव से छीनी ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर की बादशाहत पर मंडराया खतरा

Updated on Friday, May 22, 2026 16:54 PM IST

आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 89 रनों से हराया। जीटी की इस जीत में साई सुदर्शन ने एक बार फिर बल्ले से अहम योगदान दिया और 53 गेंदों में 84 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के साथ ही सुदर्शन ने वैभव सूर्यवंशी से ऑरेंज कैप वापस ले ली है।

साई सुदर्शन के 14 मुकाबलों के बाद अब 638 रन हो गए हैं। वह इस सीजन कमाल की लय में दिखाई दिए हैं। ऑरेंज कैप की रेस में सुदर्शन को कड़ी टक्कर अपने जोड़ीदार और जीटी के कप्तान शुभमन गिल से मिल रही है। गिल 13 मुकाबलों में 616 रन बनाकर लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 579 रनों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मिचेल मार्श 13 मुकाबलों में 563 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 555 रनों के साथ अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं। विराट कोहली 542 रन बनाकर छठे नंबर पर मौजूद हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप बरकरार है। हालांकि, उनकी बादशाहत पर अब खतरा मंडरा रहा है। सीएसके के खिलाफ 3 विकेट लेने के साथ ही गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में अब भुवनेश्वर की बराबरी कर ली है।

भुवनेश्वर और रबाडा दोनों ही 24 विकेट निकाल चुके हैं। हालांकि, भुवनेश्वर ने 24 विकेट 13 मुकाबलों में चटकाए हैं, जबकि रबाडा ने 14 मैच लिए हैं। सीएसके के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 21 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं, जीटी के स्पिन गेंदबाज राशिद खान 19 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में चौथे पायदान पर आ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर 18 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर काबिज हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने 13 मुकाबलों में 18 विकेट झटके हैं और वह लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

 

Have something to say? Post your comment
हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

X