Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

चंडीगढ़

तेल खरीद पर लिमिट लगाने को लेकर वड़िंग ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण

Updated on Monday, May 18, 2026 16:52 PM IST

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने देश के अलग-अलग राज्यों में तेल की खरीद पर लिमिट लगाए जाने संबंधी आ रही खबरों पर भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी या भरोसा नहीं दिए जाने के कारण लोगों में घबराहट का माहौल बना हुआ है।

तेल की खरीद पर लिमिट लागू किए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, वड़िंग ने कहा कि यह आने वाले समय के लिए बेहद चिंताजनक और भयावह संकेत हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पर्याप्त तेल का प्रबंध नहीं कर सकते, तो इससे अर्थव्यवस्था पूरी तरह डगमगा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री को इस स्थिति को गंभीरता से लेना चाहिए। प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर टिप्पणी करते हुए, उन्होंने कहा कि देश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, जबकि हमारे प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं।

लुधियाना से सांसद वड़िंग ने यह भी मांग की कि देश के सामने खड़े ऊर्जा और आर्थिक संकट पर चर्चा के लिए सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए।

इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पहले दी गई चेतावनियों का हवाला देते हुए, वड़िंग ने कहा कि वह लगातार सरकार को आगाह करते आ रहे हैं कि देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है और जमीनी हालात अच्छे नहीं हैं।

उन्होंने सरकार से अपील करते हुए, कहा कि चिंताओं को नजरअंदाज करने की बजाय सरकार को ईमानदारी से चुनौतियों का आकलन करना चाहिए और संकट गहराने से पहले सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि तेल पर पाबंदियां लगाने या लोगों को खरीदारी से बचने के लिए कहने से राष्ट्रीय संकट का समाधान नहीं निकलेगा।

वड़िंग ने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर सीधे देश को संबोधित करना चाहिए, देश के सामने मौजूद वास्तविक चुनौतियों के बारे में जानकारी देनी चाहिए और संसद में जनता के सामने एक स्पष्ट रोडमैप पेश करना चाहिए।

उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि प्रधानमंत्री को तुरंत संसद का विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष को विश्वास में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिंता के समय साझा चर्चा और मिलकर समाधान निकालने की आवश्यकता होती है, न कि एकतरफा फैसले लेने की।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि भारत के लोग भ्रम नहीं, बल्कि समाधान के हकदार हैं। इस चुनौतीपूर्ण दौर में नौकरियों, कारोबार, सप्लाई चेन और आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी की सुरक्षा के लिए सरकार को एक मजबूत एक्शन प्लान पेश करना चाहिए।
 
 
 
 
Have something to say? Post your comment
चंडीगढ़ में Student  नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

: चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

: रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

: कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

: पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

: चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

: सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

X