Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

खेल

आईपीएल 2026: साई सुदर्शन के पास ऑरेंज कैप, भुवनेश्वर का पर्पल कैप पर कब्जा बरकरार

Updated on Sunday, May 17, 2026 15:40 PM IST

आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 29 रनों से शिकस्त दी। हालांकि, जीटी को जीत दिलाने के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अपनी ओर से पूरी कोशिश की। 28 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेलने के साथ ही सुदर्शन ने ऑरेंज कैप को अपने नाम कर लिया है।

साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में खेले 13 मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 554 रन बना चुके हैं। वहीं, शुभमन गिल ऑरेंज कैप की रेस में सुदर्शन से सिर्फ 2 रन पीछे हैं। गिल 12 मुकाबलों में 552 रन बनाकर दूसरे नंबर पर काबिज हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 12 मुकाबलों में 153 के स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं। विराट कोहली 12 मुकाबलों में 484 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 12 मुकाबलों में 481 रन बनाकर इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल 12 मुकाबलों में 477 रनों के साथ ऑरेंज कैप की रेस में छठे नंबर पर चल रहे हैं, जबकि मिचेल मार्श 467 रन बनाकर सातवें नंबर पर काबिज हैं।

पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पास है। भुवनेश्वर 12 मुकाबलों में 16.14 की औसत से 22 विकेट निकाले चुके हैं। भुवनेश्वर के ठीक पीछे गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चल रहे हैं। रबाडा 13 मुकाबलों में 21 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज 12 मुकाबलों में 19 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव 12 मुकाबलों में 16 विकेट के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं। राशिद खान 16 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर बने हुए हैं। कार्तिक त्यागी 12 मुकाबलों में 16 विकेट चटकाने के साथ पर्पल कैप की रेस में छठे स्थान पर हैं।

 

Have something to say? Post your comment
हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

: हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

: ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

: ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

: राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

: न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

: इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

: वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

: कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

: रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

X