Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

व्यापार

स्विगी का वित्त वर्ष 2025-26 में घाटा 33 प्रतिशत बढ़कर 4,154 करोड़ रुपए पहुंचा

Updated on Friday, May 08, 2026 21:08 PM IST

मुंबई : ऑनलाइन खाना डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी लिमिटेड ने शुक्रवार को अपनी चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसका कुल शुद्ध घाटा बढ़कर 4,154 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का घाटा 3,117 करोड़ रुपए था।

हालांकि, 31 मार्च 2026 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का घाटा घटकर 800 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1,081 करोड़ रुपए था।

ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में परिचालन से उसकी आय (रेवेन्यू) 45 प्रतिशत बढ़कर 6,383 करोड़ रुपए पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,410 करोड़ रुपए थी।

वहीं, कंपनी की कुल आय 46.74 प्रतिशत बढ़कर 6,649 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 4,531 करोड़ रुपए थी।

कंपनी के खर्चों की बात करें तो विज्ञापन और बिक्री प्रमोशन पर खर्च बढ़कर 1,577 करोड़ रुपए हो गया। यह पिछले साल की समान अवधि के 1,161 करोड़ रुपए की तुलना में 36 प्रतिशत ज्यादा है।

स्विगी के प्रबंध निदेशक और समूह मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्रीहरशा मजेटी ने कहा कि कंपनी की क्विक कॉमर्स सेवा इंस्टामार्ट अब यूनिट इकॉनॉमिक्स सुधारने और परिचालन क्षमता मजबूत करने पर ध्यान दे रही है।

उन्होंने कहा, "क्विक कॉमर्स के अगले चरण में केवल ग्राहकों की जरूरत पूरी करना ही नहीं, बल्कि उनकी जरूरतों का पहले से अनुमान लगाना महत्वपूर्ण होगा। हमारी यूनिट इकॉनॉमिक्स हर तिमाही में बेहतर हो रही है और हम तय समयसीमा के अनुसार योगदान मार्जिन ब्रेकईवन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"

इंस्टामार्ट का ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू यानी जीओवी तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 68.8 प्रतिशत बढ़कर 7,881 करोड़ रुपए पहुंच गया।

वहीं, फूड डिलीवरी कारोबार में जीओवी 9,005 करोड़ रुपए रहा और कुल ऑर्डर संख्या 18.3 मिलियन तक पहुंच गई।

इस बीच, शुक्रवार को स्विगी के शेयर बीएसई पर 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 281.30 रुपए पर बंद हुए। कंपनी के शेयर ने पिछले 52 हफ्तों में 473 रुपए का उच्चतम और 256.40 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ है।

 

Have something to say? Post your comment
जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

: जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

: GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

X