Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

व्यापार

वित्त वर्ष 2026 में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों ने दर्ज की 15.9 प्रतिशत की मजबूत क्रेडिट ग्रोथ: सरकार

Updated on Tuesday, May 05, 2026 19:35 PM IST

नई दिल्ली : सरकार ने मंगलवार को बताया कि मजबूत आर्थिक गतिविधियों और कर्ज की बढ़ती मांग को दर्शाते हुए अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में 15.9 प्रतिशत की मजबूत क्रेडिट ग्रोथ दर्ज की है।

वित्त मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 के अंत तक नॉन-फूड क्रेडिट ग्रोथ भी 15.9 प्रतिशत रही, जो पिछले वित्त वर्ष 2025 की समान अवधि के 10.9 प्रतिशत की तुलना में 497 बेसिस प्वाइंट (बीपीएस) अधिक है।

मार्च 2026 तक कुल बकाया कर्ज (एग्रीगेट क्रेडिट आउटस्टैंडिंग) 212.9 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले 29.2 लाख करोड़ रुपए अधिक है।

बयान के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में क्रेडिट ग्रोथ व्यापक आधार पर हुई, जिसमें सर्विस सेक्टर ने सबसे अधिक योगदान दिया। इसके बाद पर्सनल लोन, कृषि और संबद्ध गतिविधियां तथा उद्योग क्षेत्र का स्थान रहा।

कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में क्रेडिट ग्रोथ बढ़कर 15.7 प्रतिशत हो गई, जो पिछले वर्ष के 10.4 प्रतिशत की तुलना में 528 बेसिस प्वाइंट अधिक है, जो कृषि क्षेत्र के लिए मजबूत समर्थन को दर्शाती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बनी मांग और ग्रामीण कर्ज के औपचारिककरण ने वित्त वर्ष 2025-26 में प्राथमिक क्षेत्र में कर्ज वितरण की सकारात्मक गति को बनाए रखा।

उद्योग क्षेत्र में कर्ज वितरण लगभग दोगुनी दर से बढ़कर 15.0 प्रतिशत हो गया, जबकि पिछले साल यह 8.2 प्रतिशत था।

माइक्रो और स्मॉल इंडस्ट्रीज में 33.1 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 में 3.7 गुना ज्यादा क्रेडिट ग्रोथ को दर्शाती है।

मध्यम आकार के उद्योगों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला, जहां क्रेडिट 21.7 प्रतिशत तक बढ़ा। उद्योग क्षेत्र में कर्ज बढ़ने के प्रमुख कारणों में इंफ्रास्ट्रक्चर, बेसिक मेटल, केमिकल्स, पेट्रोलियम, कोयला उत्पाद और न्यूक्लियर फ्यूल्स जैसे सेक्टर शामिल हैं।

सर्विस सेक्टर, जो कुल क्रेडिट में 28 प्रतिशत का योगदान देता है, ने साल-दर-साल आधार पर 19.0 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 12.0 प्रतिशत थी।

यह वृद्धि मुख्य रूप से नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (एनबीएफसी), ट्रेड और कमर्शियल रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में बढ़ती मांग के कारण हुई।

इसके अलावा, पर्सनल लोन सेगमेंट, जिसकी कुल क्रेडिट में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी है, वित्त वर्ष 2026 में 16.2 प्रतिशत बढ़ा, जो पिछले साल के 11.7 प्रतिशत के मुकाबले 455 बेसिस प्वाइंट ज्यादा है।

हाउसिंग सेगमेंट में ग्रोथ स्थिर रही, जबकि वाहन लोन और सोने के आभूषण के बदले दिए जाने वाले लोन में मजबूत बढ़त जारी रही।

 

Have something to say? Post your comment
जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

: जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

: GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

X