Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

चंडीगढ़

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

Updated on Tuesday, May 05, 2026 18:51 PM IST

पंजाब विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडीज़ द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) के क्षेत्रों में अंग्रेज़ी–हिंदी–पंजाबी त्रिभाषी शब्दावली तैयार करने के लिए विशेषज्ञ सलाहकार समिति (EAC) की पाँच दिवसीय बैठक का आज मोहन सिंह दीवाना हॉल में आरंभ हुआ। यह बैठक 5 से 9 मई 2026 तक कमीशन फॉर साइंटिफिक एंड टेक्निकल टर्मिनोलॉजी (CSTT), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित की जा रही है।

बैठक का उद्घाटन सत्र दीप प्रज्वलन की रस्म के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर पंजाब विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. रेनू विग और राज्यसभा सदस्य श्री सतनाम सिंह संधू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. परमजीत सिद्धू, प्रमुख, पंजाबी विभाग ने आए हुए अतिथियों और विशेषज्ञ सलाहकार समिति के सदस्यों का स्वागत किया। इस पहल के उद्देश्य और महत्व के बारे में जानकारी दीपक कुमार, सहायक निदेशक, CSTT द्वारा दी गई। सत्र का संचालन प्रो. योगराज ने किया और धन्यवाद प्रस्ताव प्रो. उमा सेठी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

अपने संबोधन में कुलपति प्रो. रेनू विग ने कहा कि बहुभाषी तकनीकी शिक्षा आज की आवश्यकता है और यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा राष्ट्रीय ए.आई. पहल के अनुरूप एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय ने हमेशा पंजाब और पंजाबी भाषा को प्राथमिकता दी है। पंजाब की विरासत और विश्वविद्यालय की स्थापना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय हमेशा से पंजाब और पंजाबी की सेवा में अग्रणी रहा है।

राज्यसभा के नामित सदस्य सतनाम सिंह संधू ने कहा कि भारतीय भाषाओं में तकनीकी ज्ञान की उपलब्धता से ग्रामीण और गैर-अंग्रेज़ी पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल समावेशी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देगी और विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में सीखने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि ए.आई. के युग में क्षेत्रीय भाषाओं के लिए नए रास्ते खुले हैं। उन्होंने पंजाबी मातृभाषा के विकास और प्रसार के लिए समर्पित साहित्यकारों और विद्वानों को आगे लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की तलाश में नई तकनीक का नैतिक रूप से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में देशभर से भाषा और तकनीकी विशेषज्ञ तथा विद्वान शामिल हुए हैं। आने वाले दिनों में एआई/एमएल से संबंधित त्रिभाषी तकनीकी शब्दावली के विकास पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

यह पहल भाषा और तकनीक के समन्वय के माध्यम से समावेशी ज्ञान समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Have something to say? Post your comment
चंडीगढ़ में Student  नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

: चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

: रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

: कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

: पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

: चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

: सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

X