Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

व्यापार

भारत का बीएफएसआई सेक्टर स्थिर, वैश्विक अस्थिरता का नहीं होगा कोई बड़ा असर: पूर्व एचडीएफसी चेयरमैन दीपक पारेख

Updated on Tuesday, May 05, 2026 16:10 PM IST

नई दिल्ली : भारत का बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (बीएफएसआई) सेक्टर स्थिर है और वैश्विक अस्थिरता का कोई खास असर नहीं होगा। यह बयान एचडीएफसी लिमिटेड (विलय के बाद अब एचडीएफसी बैंक) के पूर्व चेयरमैन दीपक पारेख ने मंगलवार को दिया।

हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा वैश्विक हालातों का प्रभाव हॉस्पिटैलिटी, एविएशन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर पड़ सकता है, क्योंकि बाहरी खतरों के प्रति यह सेक्टर अधिक संवेदनशील हैं।

सीआईआई बीएफएसआई समिट 2026 के दूसरे संस्करण के दौरान, पारेख ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वर्तमान में बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा (बीएफएसआई) क्षेत्र के लिए चिंता का कोई बड़ा कारण नहीं है, हालांकि बाजार की सुस्त भावना के कारण नए ऋण आवेदनों में मामूली मंदी आ सकती है।

उन्होंने कहा कि कच्चे तेल, मुद्रास्फीति से जुड़े उद्योग, एयरलाइंस, होटल और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्र वैश्विक अनिश्चितता के प्रति अधिक संवेदनशील हैं, और यात्रा के प्रति नकारात्मक रुझान के कारण होटलों में ठहरने का स्तर पहले से ही गिर रहा है।

एचडीएफसी बैंक के अंशकालिक चेयरमैन के पद से अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे को लेकर जताई जा रही चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर, पारेख ने कहा कि उनका एचडीएफसी बैंक से कोई संबंध नहीं है और वे अब इसके बोर्ड में भी नहीं हैं, इसलिए वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।

हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही कह चुका है कि बैंक मजबूत है और पर्याप्त पूंजी है और कोई नैतिक समस्या भी नहीं है।

पारेख ने रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट्स (आरईआईटी) पर कहा कि भारत एक ऐसे मॉडल की ओर बढ़ रहा है जहां डेवलपर संपत्तियों को बेचना पसंद करते हैं, जबकि बड़े संस्थागत निवेशक और वैश्विक खिलाड़ी संपत्तियों को खरीदकर उन्हें आरईआईटी संरचनाओं में समेकित करते हैं।

इसके अलावा, विदेशी निवेश और वित्तीय क्षेत्र पर उन्होंने कहा कि वैश्विक कंपनियों द्वारा भारत में निवेश बढ़ाना जारी रखने की उम्मीद है, जबकि घरेलू कॉर्पोरेट समूह भी वित्तीय सेवाओं में आक्रामक रूप से विस्तार कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विदेशी और घरेलू निवेश में वृद्धि के साथ-साथ, एआई और टेक्नोलॉजी बीएफएसआई क्षेत्र के विकास के अगले चरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उनके अनुसार, वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण विभिन्न क्षेत्रों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ने के बावजूद, मजबूत घरेलू भागीदारी के समर्थन से भारत की वित्तीय प्रणाली लचीली बनी हुई है।

जून 2023 में एचडीएफसी लिमिटेड के एचडीएफसी बैंक में विलय का ऐलान हुआ है।

 

Have something to say? Post your comment
जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

: जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

: GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

X