Thursday, 29 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

व्यापार

मध्य पूर्व संकट के कारण अप्रैल में भारत के हवाई यातायात में आई गिरावट, घटी यात्रियों की संख्या

Updated on Monday, May 04, 2026 17:30 PM IST

नई दिल्ली : नागर विमानन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मार्च की तुलना में अप्रैल में भारत के हवाई यातायात (एयर ट्रैफिक) में गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के यात्रियों में देखने को मिली है।

यह गिरावट मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट में जारी संघर्षों के कारण आई है, जिसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या में तेज कमी देखने को मिली।

घरेलू हवाई यातायात में यात्रियों की संख्या अप्रैल में 140.8 लाख रही, जो साल-दर-साल और महीने-दर-महीने करीब 4 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय हवाई यातायात में और ज्यादा गिरावट देखी गई, जहां अप्रैल में यात्रियों की संख्या घटकर 28.3 लाख रह गई, जो मार्च के मुकाबले करीब 20 प्रतिशत कम है।

इस बीच, यूएई के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने शनिवार को घोषणा की कि यूएई के एयरस्पेस में सामान्य उड़ान संचालन पूरी तरह बहाल कर दिया गया है और अस्थायी एहतियाती प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इसके परिणामस्वरूप, भारतीय और यूएई की एयरलाइंस ने भारत के विभिन्न शहरों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ानी शुरू कर दी है।

पश्चिम एशिया में कुल मिलाकर उड़ानों की स्थिति अब धीरे-धीरे सुधर रही है और इस क्षेत्र से भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जा रही हैं।

सऊदी अरब और ओमान के विभिन्न एयरपोर्ट्स से भारत के लिए उड़ानें जारी हैं। कतर का एयरस्पेस आंशिक रूप से खुला हुआ है और वहां से एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और कतर एयरवेज भारत के लिए उड़ानें संचालित कर रही हैं।

कुवैत का एयरस्पेस पूरी तरह खुला है और जजीरा एयरवेज तथा कुवैत एयरवेज भारत के लिए उड़ानें चला रही हैं। इसी तरह बहरीन का एयरस्पेस भी खुला है, जहां से एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और गल्फ एयर भारत के लिए उड़ानें संचालित कर रही हैं।

इराक का एयरस्पेस सीमित उड़ानों के लिए खुला है, जिनका उपयोग क्षेत्रीय गंतव्यों तक जाने और वहां से आगे भारत पहुंचने के लिए किया जा सकता है।

ईरान का एयरस्पेस भी आंशिक रूप से खुला है, जहां फिलहाल कार्गो और चार्टर्ड उड़ानों की अनुमति है। मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी है और वहां मौजूद लोगों से अपील की है कि वे दूतावास की मदद से जमीनी सीमा मार्गों के जरिए देश छोड़ दें। अब तक तेहरान स्थित भारतीय दूतावास 2,504 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद कर चुका है।

बयान में कहा गया है कि इजरायल का एयरस्पेस भी खुला है और सीमित उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं, जिनका उपयोग क्षेत्रीय गंतव्यों के जरिए भारत लौटने के लिए किया जा सकता है।

 

Have something to say? Post your comment
जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

: जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

: GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

X