Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

व्यापार

रोहित जैन को नियुक्त किया गया आरबीआई का नया डिप्टी गवर्नर, तीन साल का होगा कार्यकाल

Updated on Saturday, May 02, 2026 17:39 PM IST

नई दिल्ली : सरकार ने रोहित जैन को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। यह जानकारी एक आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जैन की नियुक्ति 3 मई से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा।

वह वर्तमान में आरबीआई में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

रोहित जैन, टी. रबी शंकर की जगह लेंगे, जो पिछले महीने के अंत में रिटायर हो गए थे। डिप्टी गवर्नर के रूप में उन्हें कौन-कौन सी जिम्मेदारियां मिलेंगी, इसका अभी ऐलान नहीं किया गया है।

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब केंद्रीय बैंक मुद्रा प्रबंधन और वित्तीय प्रणाली की स्थिरता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

इसी बीच, आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम में आयोजित 25वें एफआईएमएमडीए-पीडीएआई वार्षिक सम्मेलन में कहा कि वैश्विक तनाव के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है, जिसका कारण उपभोग और सरकारी निवेश है।

उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया के कई देशों में बढ़ता सरकारी खर्च और रक्षा खर्च, वैश्विक वित्तीय स्थिरता पर दबाव डाल सकता है।

आरबीआई गवर्नर ने यह भी कहा कि कुछ सेक्टर, खासकर टेक्नोलॉजी सेक्टर में बढ़ी हुई कीमतें, बाजार के लिए जोखिम पैदा कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार के पूंजीगत खर्च (कैपिटल एक्सपेंडीचर) पर जोर देने से निजी निवेश को बढ़ावा मिला है और उत्पादन क्षमता बढ़ी है।

संजय मल्होत्रा ने कहा कि सप्लाई चेन में बाधाएं और ऊर्जा की बढ़ती कीमतें पहले ही आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित कर चुकी हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही, तो इससे महंगाई पर भी असर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि आरबीआई वैश्विक अनिश्चितता के बीच वित्तीय बाजारों को और मजबूत बनाने, उनमें भागीदारी बढ़ाने और संस्थागत ढांचे को बेहतर करने के प्रयास जारी रखेगा।

 

Have something to say? Post your comment
जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

: जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

: GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

X