Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

व्यापार

मध्य पूर्व में तनाव के बीच सोने और चांदी में तेजी, कीमतों में आया 0.65 प्रतिशत तक का उछाल

Updated on Thursday, April 30, 2026 12:40 PM IST

मुंबई : मध्य पूर्व में तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को उछाल देखने को मिली है और दाम 0.65 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 05 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,49,050 रुपए के मुकाबले 449 रुपए या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,49,499 रुपए पर खुला।

सुबह 9:40 पर यह 200 रुपए या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,49,250 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने इंट्राडे में 1,49,526 रुपए का उच्च स्तर और 1,49,179 रुपए का न्यूनतम स्तर बनाया है।

चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,38,254 रुपए के मुकाबले 2,530 रुपए या 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,784 रुपए पर खुला।

खबर लिखे जाने तक चांदी 1,546 रुपए या 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,39,800 रुपए पर थी।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,40,908 रुपए का उच्चतम स्तर और 2,39,339 रुपए का न्यूनतम स्तर छुआ है।

वैश्विक बाजारों में भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,563 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.40 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने में तेजी की वजह ईरान-अमेरिका में तनाव को माना जा रहा है, जो कि लगातार बना हुआ है, जिससे वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कहा गया कि जब तक ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर कोई समझौता नहीं करता, तब तक यह नाकेबंदी नहीं हटेगी। ईरान भी पीछे हटने के तैयार नहीं है, हालांकि, वह अमेरिका को शांति के प्रस्ताव दे चुका है।

वैश्विक अस्थिरता के चलते बीते एक साल में सोना का दाम 40 प्रतिशत से अधिक और चांदी की कीमत 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है।

 

Have something to say? Post your comment
जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

: जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

: GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

X