Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

व्यापार

बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 609 अंक चढ़ा, निफ्टी 0.76 प्रतिशत उछला

Updated on Wednesday, April 29, 2026 16:46 PM IST

मुंबई : पश्चिम एशिया तनावों के बीच पिछले दिन की गिरावट के बाद हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ। हालांकि निवेशकों द्वारा ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली करने के चलते प्रमुख बेंचमार्क दिन के उच्चतम स्तर से तेजी से नीचे आ गए।

बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 609.45 अंकों यानी 0.79 प्रतिशत की उछाल के साथ 77,496.36 पर पहुंच गया, तो वहीं एनएसई निफ्टी50 181.95 (0.76 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 24,177.65 पर ट्रेड करता नजर आया।

दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 77,245.83 पर खुलकर 77,982.51 का इंट्रा-डे हाई और 77,136.20 का इंट्रा-डे लो बनाया। जबकि निफ्टी50 24,096.90 पर खुलकर 24,334.70 का इंट्रा-डे हाई और 24,059.95 का इंट्रा-डे लो बनाया।

दिन की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई, लेकिन ऑटोमोबाइल और शेयर बाजार में जोरदार उछाल के चलते शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी आई। हालांकि, सत्र आगे बढ़ने के साथ बाजार इस गति को बरकरार नहीं रख सका और अपने अधिकांश लाभ गंवा बैठा।

व्यापक बाजारों में भी मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप ने 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया।

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी एफएमसीजी में 1.75 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.48 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 1.15 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

इसके अलावा, निफ्टी आई में 0.99 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.71 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.50 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई, जबकि निफ्टी मीडिया, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी पीएसयू बैंक कमजोरी के साथ बंद हुए।

निफ्टी 50 पैक में आईटीसी, टेक महिंद्रा, कोल इंडिया, मारुति, भारती एयरटेल, टाटा कंज्यूमर, एमएंडएम और आयशर मोटर्स के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज की गई और ये टॉप गेनर्स में शामिल रहे, जबकि इंडिगो, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे।

एक मार्केट एक्सपर्ट ने बताया कि तकनीकी दृष्टिकोण से निफ्टी के लिए ऊपर की ओर, 24,200 पहला रेजिस्टेंस बना हुआ है। दूसरी ओर, 24,000-24,100 के सपोर्ट स्तर टूटने से बाजार और गिर सकता है, जिसमें 23,900 अगला सपोर्ट स्तर होगा।

विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजार भले ही बढ़त के साथ बंद हुए हों, लेकिन कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और भू-राजनीतिक घटनाक्रम निकट भविष्य में जोखिम पैदा करते रहेंगे, जिससे बाजारों में और तेजी सीमित हो सकती है।

 

Have something to say? Post your comment
जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

: जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

: GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

X