Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता' • रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश • चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह • पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन गरिमा को मिला आधुनिक विकास का नया विस्तार: मुख्यमंत्री योगी • हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा • प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं • छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य • दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती • वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित • दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

पंजाब

पंजाब पुलिस का ‘संपर्क अभियान’ युवाओं को गैंगस्टरों की अंधेरी दुनिया में शामिल होने के घातक प्रभावों के प्रति कर रहा जागरूक; लोगों ने कम्युनिटी पुलिसिंग पहल की सराहना की

Updated on Friday, April 24, 2026 18:58 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस द्वारा शुरू किया गया ‘संपर्क अभियान’—जिसके तहत पुलिस कर्मचारी राज्य के निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान करते हैं—अब युवाओं को गैंगस्टरों की ‘अंधेरी दुनिया’ के बारे में जागरूक करने के लिए एक खुला संवाद मंच बनता जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए नशे की समस्या से निपटने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

जिलों, गांवों और शहरों के स्तर पर नियमित संवाद से पुलिस को युवाओं के साथ खुलकर बातचीत करने का अवसर मिला है, जिससे उन्हें यह समझाने में सफलता मिली है कि गैंग किस तरह युवाओं को अपने जाल में फंसाकर उनका भविष्य बर्बाद कर देते हैं।

पंजाब सरकार के ‘गैंगस्टरों ते वार’ मुहिम से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने पाया है कि गैंगस्टर युवाओं को जल्दी और आसान तरीके से पैसा कमाने, भौतिक सुख-सुविधाएं हासिल करने या विदेश बसाने के झूठे वादों के जरिए अपराध की ओर आकर्षित करते हैं—जो वास्तव में एक भ्रम होता है और जिसे कई युवा शुरुआत में समझ नहीं पाते।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि ये सत्र युवाओं को इन गंभीर खतरों की स्पष्ट तस्वीर दिखा रहे हैं, जिसका जमीनी स्तर पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा, “युवा अपने भविष्य का निर्माण करने और राज्य के विकास में योगदान देने में सक्षम हैं, लेकिन वे आसानी से गुमराह हो जाते हैं। इन नेटवर्कों को चलाने वाले लोग अक्सर खुद दूर रहकर भर्ती किए गए युवाओं से अपराध करवाते हैं, जिनके परिणाम उन्हें भविष्य में भुगतने पड़ते हैं। इसलिए जरूरी है कि युवा समय रहते इस जाल को पहचानें और इससे दूर रहें।”

कई विद्यार्थियों पर इन सत्रों का गहरा प्रभाव पड़ा है।

कंवलजीत कौर, जिसने हाल ही में एक सत्र में भाग लिया, ने इसे आंखें खोल देने वाला अनुभव बताया। उसने कहा, “इससे हमें समझ आया कि गैंग कैसे भावुक युवाओं का फायदा उठाते हैं। अंत में नुकसान उसी व्यक्ति को होता है जो इसमें शामिल होता है। ऐसे सत्र जारी रहने चाहिए।”

पिछले वर्ष शुरू की गई इस पहल ने गांवों, कस्बों और शहरों के लोगों को पुलिस से जुड़ने, अपनी समस्याएं और चिंताएं साझा करने तथा आसानी से अपनी बात रखने का अवसर प्रदान किया है। समय के साथ यह सीधा संवाद समुदायों में सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित कर रहा है।

यह अभियान ‘गैंगस्टरों ते वार’ मुहिम को भी मजबूत कर रहा है, जिसमें लोगों से मिली जानकारी पुलिस को स्थानीय चुनौतियों को बेहतर समझने में मदद कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों और फील्ड कर्मचारियों ने विद्यार्थियों, गांवों के सरपंचों और परिवारों के साथ बातचीत कर न केवल अपराध, बल्कि उसके व्यक्तियों और समाज पर पड़ने वाले गहरे प्रभावों पर भी चर्चा की है।

जैसे-जैसे ये सत्र दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं, लोगों की प्रतिक्रिया में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। कई लोग आगे आकर इस पहल की सराहना कर रहे हैं और ऐसे खतरों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता को स्वीकार कर रहे हैं।

इस वर्ष जनवरी से अब तक 28 जिलों में 2800 से अधिक ऐसे सत्र आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया। सकारात्मक प्रतिक्रिया से पुलिस को इस प्रयास को और विस्तारित करने के लिए प्रोत्साहन मिला है।

अधिकारियों का मानना है कि यह पहल केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में विश्वास कायम करने और उन्हें बिना डर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित करने का भी प्रयास है। लोगों की निरंतर भागीदारी और जागरूकता के साथ यह प्रयास सुरक्षित और सशक्त पंजाब के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हाल ही में मानसा पुलिस ने गुरु नानक कॉलेज, बुढलाडा (मानसा) में विद्यार्थियों और स्टाफ के साथ एक बैठक की, जिसमें लगभग 1500 लोगों ने भाग लिया। इस बैठक को बठिंडा रेंज के डीआईजी हरजीत सिंह (आईपीएस) ने संबोधित किया।

इसी तरह, फाजिल्का के गांव करनी खेड़ा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, सरपंचों और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया। एसएसपी फाजिल्का गुरमीत सिंह ने कहा, “सीमावर्ती जिला होने के कारण युवाओं को विशेष रूप से सावधान किया गया कि वे नशा तस्करों और गैंगस्टरों के निशाने पर हो सकते हैं। उन्हें आसान पैसे, चकाचौंध या झूठी शोहरत के लालच में न आने की सलाह दी गई।”

प्रतिभागियों को एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि जानकारी देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा इनाम नीति लागू की गई है, जिसके तहत गैंगस्टरों और उनकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में विश्वसनीय सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाती है और उन्हें पुरस्कृत भी किया जाता है।

Have something to say? Post your comment
पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

: पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल

हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार

: हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार

मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी

: मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी

डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

: डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से टिकट

: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से टिकट

भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

X