Friday, 30 October 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री की घोषणा से गन्ना उत्पादक किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ, चीनी मिलों को भी पर्याप्त गन्ना होगा उपलब्ध : डॉ. अरविंद शर्मा • कृषि मेले के थीम ने छुआ किसानों का दिल : धनखड़ • जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पंचकूला पहुंचे विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • दीपेन्द्र हुड्डा की मांग- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 और ओलंपिक 2036 में हरियाणा को मिले मेजबानी • जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं, अगली जनसुनवाई में दोबारा शिकायत नहीं आनी चाहिए : अनिल विज • मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी : नायब सिंह सैनी • 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अंबाला में ‘आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक-1857’ का लोकार्पण : अनिल विज • हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ • पंजाब भाजपा ने जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की • संगरूर में 4 नवंबर को कांग्रेस की 'इंसाफ रैली', पौने पांच साल का हिसाब मांगेगी पार्टी: परगट सिंह

व्यापार

टेस्ला ने भारत में छह सीटों वाली मॉडल वाई एल को 61.99 लाख रुपए में लॉन्च किया, जून में शुरू होगी डिलीवरी

Updated on Friday, April 24, 2026 11:48 AM IST

मुंबई : टेस्ला ने बुधवार को नई छह सीटों वाली फैमिली इलेक्ट्रिक कार मॉडल वाई एल को भारत में पेश किया। इसकी शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपए रखी गई है।
इसे बैलार्ड पियर डाउनटाउन एक्सपीरियंस सेंटर में लॉन्च किया गया। साथ ही, इसकी बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है।
मॉडल वाई एल 23 अप्रैल, 2026 से मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, दिल्ली के एयरोसिटी और गुरुग्राम सहित प्रमुख स्थानों पर स्थित टेस्ला के एक्सपीरियंस सेंटर्स में आम जनता के लिए देखने के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने बताया कि इसकी डिलीवरी जून 2026 से पूरे भारत में शुरू होने की उम्मीद है।


एक प्रीमियम फैमिली व्हीकल के रूप में पेश की गई मॉडल वाई एल, 681 किमी तक की ड्राइविंग रेंज का क्लेम करती है और 5.0 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें केबिन स्पेस, आराम और लचीलेपन को अधिकतम करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए तीन-पंक्ति, छह-सीट कॉन्फिगरेशन है। दूसरी पंक्ति की कैप्टन सीटें पावर आर्मरेस्ट, वेंटिलेशन, हीटिंग और वन-टच फोल्डिंग से लैस हैं, जबकि तीसरी पंक्ति में पावर रिक्लाइन, क्लाइमेट कंट्रोल वेंट्स और आसान फोल्डिंग की सुविधा है।
टेस्ला ने मॉडल वाई एल की शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपए रखी गई है, जिसमें 49,000 रुपए प्रति माह से शुरू होने वाले फाइनेंस विकल्प उपलब्ध हैं। यह लॉन्च भारत में टेस्ला के पोर्टफोलियो विस्तार में एक और कदम है, जहां कंपनी अपने चार्जिंग और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत कर रही है।


वर्तमान में, टेस्ला भारत में पांच सुपरचार्जर स्टेशन संचालित करती है, जिनमें कुल 20 सुपरचार्जर और 14 वॉल कनेक्टर हैं। कंपनी की योजना दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों को जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्गों पर सात और सुपरचार्जर स्टेशन स्थापित करने की है।
सर्विस के मामले में, टेस्ला अपने डायरेक्ट-टू-कस्टमर मॉडल पर निर्भर है, जिसके तहत वह ओवर-द-एयर सॉफ्टवेयर अपडेट और रिमोट डायग्नोस्टिक्स की सुविधा प्रदान करती है, ताकि रखरखाव की आवश्यकता कम से कम हो।

Have something to say? Post your comment
जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

: जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

: भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद

GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

: GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत

मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

: मित्र पीएम मोदी बधाई संदेश के लिए आभार, भारत-ब्राजील मिलकर उठाएंगे वैश्विक दक्षिण की आवाज: लूला

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

: भारत का ओवरसीज एफडीआई सितंबर में 14% घटकर 4.34 अरब डॉलर रहा: RBI

दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

: दिवाली से पहले खरीदारों की मौज, सोना-चांदी हुआ और सस्ता; उच्चतम स्तर से गोल्ड 21.33 प्रतिशत तो चांदी 2.28 लाख रुपए के नीचे

स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

: स्टर्लिंग टूल्स का मुनाफा दूसरी तिमाही में करीब 31 प्रतिशत गिरा, आय 226 करोड़ रुपए रही

लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

: लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार

एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

: एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग

X