Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

चंडीगढ़

उड़ान ने भरी उड़ान: स्कूल खेलों में वॉलीबॉल के माध्यम से परिवर्तन

Updated on Tuesday, September 02, 2025 20:36 PM IST

उड़ान ने भरी उड़ान: स्कूल खेलों में वॉलीबॉल के माध्यम से परिवर्तन

चंडीगढ़, 2 सितम्बर 2025: भारत में जमीनी स्तर पर खेलों को नई दिशा देने की दिशा में आज चंडीगढ़ में “उड़ान – स्कूल वॉलीबॉल कार्यक्रम” का शुभारंभ हुआ। यह एक अभिनव पहल है जिसका उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना और विद्यालय स्तर पर वॉलीबॉल को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन, FIVB, ABFT तथा वॉलीबॉल फाउंडेशन के बीच सहमति पत्र (MoU) का आदान-प्रदान हुआ, जो खेलों के माध्यम से बच्चों के लिए अवसर उपलब्ध कराने की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों में श्री फाबियो अज़ेवेदो, अध्यक्ष, Fédération Internationale de Volleyball (FIVB); श्री स्टीव टटन, जनरल स्पोर्ट्स डायरेक्टर, FIVB; सुश्री प्रेरणा पुरी, आईएएस, सचिव, खेल एवं शिक्षा, चंडीगढ़ प्रशासन; श्री हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, निदेशक शिक्षा; श्री सौरभ कुमार अरोड़ा, निदेशक खेल, चंडीगढ़ प्रशासन तथा भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एवं एबिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट (ABFT) के संस्थापक श्री अभिनव बिंद्रा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विद्यालय प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस पहल के पीछे मजबूत सामुदायिक भावना का प्रमाण है।

इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए श्री अभिनव बिंद्रा ने कहा कि “उड़ान केवल एक खेल कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आंदोलन है जो पहुंच, सशक्तिकरण और प्रेरणा पर आधारित है। वॉलीबॉल केवल खेल नहीं है, यह अनुशासन, टीमवर्क और आत्मबल का मार्ग है जो बच्चों को जीवनभर सशक्त बनाएगा।”

FIVB अध्यक्ष श्री फाबियो अज़ेवेदो ने इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि “यह पहल इस बात का उदाहरण है कि किस प्रकार वैश्विक अनुभव और स्थानीय जुनून मिलकर भारत के स्कूल खेलों में परिवर्तन ला सकते हैं।”

कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों की प्रेरणादायक कहानियां, रचनात्मक कला प्रस्तुतियां तथा सरकारी मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 23-ए को वॉलीबॉल उपकरणों का सांकेतिक वितरण किया गया। यह पहल चंडीगढ़ के सभी 108 सरकारी विद्यालयों में नेट और बॉल वितरित करने के व्यापक संकल्प की शुरुआत का प्रतीक बनी।

विशिष्ट अतिथियों के बीच उपहारों का सांकेतिक आदान-प्रदान भी हुआ, जो सम्मान, एकता और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी की शक्ति का प्रतीक रहा।

दिन का समापन श्री फाबियो अज़ेवेदो और श्री अभिनव बिंद्रा के बीच फायरसाइड चैट के साथ हुआ, जिसमें विद्यालयों के बच्चों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने जीवंत प्रश्नोत्तर सत्र में सक्रिय भागीदारी की। यह संवाद न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि “उड़ान” के मिशन—खेलों के माध्यम से सपनों को प्रज्वलित करना और भविष्य के चैम्पियन तैयार करना—को और सशक्त बना गया।

“उड़ान – स्कूल वॉलीबॉल कार्यक्रम” एबिनव बिंद्रा फाउंडेशन ट्रस्ट, Fédération Internationale de Volleyball (FIVB), वॉलीबॉल फाउंडेशन और चंडीगढ़ प्रशासन की संयुक्त पहल है। इसका उद्देश्य विद्यालय प्रणाली में वॉलीबॉल को शामिल करना है, जिसके अंतर्गत शिक्षकों का प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को सशक्त बनाना और खेल अवसंरचना तक उनकी पहुंच को बढ़ाना शामिल है—ताकि युवा शिक्षार्थियों में फिटनेस, टीमवर्क और उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित हो सके।

Have something to say? Post your comment
चंडीगढ़ में Student  नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

: चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

: रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

: कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

: पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

: चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

: सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

X