Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब

पंजाब में बनेगी शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी, आर्थिक विकास का मार्ग होगा प्रशस्त

Updated on Saturday, August 30, 2025 10:00 AM IST

लुधियाना में एक विश्व-स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा

युवा में नवाचार, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करेगा

कम्बोज समाज द्वारा दान 50 एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी यून‍ि.

कम्बोज समाज के लिए यह परियोजना एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है

विश्वविद्यालय ऐसे स्नातक तैयार करेगा जो रोजगार पाने में सक्षम होंगे

विदेशों से कम्बोज समाज के प्रमुख नेताओं ने ऑनलाइन रुप से शिरकत की

पंजाब डेस्‍क : शिक्षा और उद्योग की आवश्यकताओं के बीच की खाई को पाटने और प्रदेश के युवाओं को अति-आधुनिक कौशल तथा उद्यमिता की महारत से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लुधियाना में विश्व-स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जिसका नाम महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद ऊधम सिंह के नाम पर रखा है। यह गौरवपूर्ण संस्थान युवाओं में नवाचार, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करेगा तथा उद्योग की जरूरतों अनुसार युवाओं को शिक्षा प्रदान करेगा, जिससे पंजाब में आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल

“शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी” की स्थापना संबंधी आधिकारिक घोषणा संबंधी समारोह में पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री तथा ‘आप’ के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री हरजोत सिंह बैंस और ‘आप’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने शिरकत की। पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों अमन अरोड़ा और हरजोत सिंह बैंस ने सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

500 करोड़ रु की लागत आने का अनुमान

“शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी” लुधियाना में कम्बोज समाज द्वारा दान की गई 50 एकड़ भूमि पर स्थापित की जाएगी और इस पर 500 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। विश्वविद्यालय परिसर अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे, डिजिटल कक्षाओं, शोध केंद्रों, नवाचार केंद्रों और इनक्यूबेशन सुविधाओं से लैस होगा। छात्रों को आधुनिक युग, प्रौद्योगिकी-आधारित अर्थव्यवस्था, नवाचार, उद्यमिता और उद्योग-आधारित उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कौशल और संसाधन उपलब्ध कराना है।

सरकार के प्रयासों को मजबूती देने की दिशा

उन्होंने भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय प्रबंधकों को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग तथा स्थापना और संचालन के लिए सभी आवश्यक अनुमतियों में मदद दी जाएगी। शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी कौशल विकास और आर्थिक प्रगति को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार के प्रयासों को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम है। व्यावहारिक कौशलों और औद्योगिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करके यह विश्वविद्यालय ऐसे स्नातक तैयार करेगा जो रोजगार पाने में सक्षम होंगे।

शहीद ऊधम सिंह की विरासत का सम्मान

सिसोदिया ने विश्वविद्यालय के लिए भूमि दान करने और शिक्षा में योगदान हेतु कम्बोज समाज की प्रशंसा की। जलालाबाद से विधायक जगदीप गोल्डी कम्बोज ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी लुधियाना को कौशल विकास और उद्यमिता के केंद्र में बदल देगी, जो भारत और विदेशों से छात्रों को आकर्षित करेगी। कम्बोज समाज के लिए परियोजना एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है जो शिक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण और शहीद ऊधम सिंह की विरासत के सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

डॉ. संदीप सिंह “संस्थापक चांसलर” घोषित

इस अवसर पर शिक्षा, कौशल विकास और सशक्तिकरण के प्रति डॉ. संदीप सिंह कौड़ा के योगदान को मान्यता देते हुए कम्बोज समाज ने उन्हें इस विश्वविद्यालय का “संस्थापक चांसलर” घोषित किया। डॉ. संदीप सिंह कौड़ा ने कहा कि विश्वविद्यालय का ध्यान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा और उन्नत उद्यमिता कार्यक्रमों जैसी अति-आधुनिक प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित होगा। यह समारोह बाबा ब्रह्म दास जी (डेरा बाबा भूमण शाह, सिरसा) के आशीर्वाद से आरंभ हुआ, जिनके भारत और विदेशों में लाखों श्रद्धालु हैं।

प्रमुख गणमान्‍य हस्तियों ने भी की शिरकत

इस कार्यक्रम में विदेशों से कम्बोज समाज के प्रमुख नेताओं ने ऑनलाइन शिरकत की और विश्वविद्यालय परियोजना के प्रति अपनी निःस्वार्थ प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में विधायक डॉ. जमी़ल-उर-रहमान, मलक़ीत थिंद (चेयरमैन, पंजाब राज्य पिछड़ी श्रेणियां आयोग), बलविंदर सिंह जम्मू, प्रधान, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन, डॉ. अवतार सिंह, चेयरमैन, अमन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, पूर्व जत्थेदार श्री अकाल तख्त प्रो. मनजीत सिंह, श्री जसबीर सिंह थिंद और देश भर से कम्बोज समाज की अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी शिरकत की।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X