Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब

5290 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला बाहर, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार प्रतिबद्ध

Updated on Friday, August 29, 2025 14:33 PM IST

तेज़ बरसात के कारण आई बाढ़ से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी

पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने स्वयं ही राहत कार्यों का जायज़ा लिया

गुरदासपुर में 2000, अमृतसर में 710, फिरोज़पुर में 2000 लोगों का क‍िया रेस्‍क्‍यू

इसी प्रकार, कपूरथला में 480 और फाज़िल्का में 100 लोगों को रेस्क्यू किया गया

मोटर बोट से राशन, चारा और पानी में फँसे लोगों को रेस्क्यू करने की अगुवाई की

चंडीगढ़ : हिमाचल में हुई भारी बारिश और बादल फटने तथा पंजाब में हुई तेज़ बरसात के कारण आई बाढ़ से निपटने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार की ओर से राहत कार्य क‍िए जा रहे हैं। पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों और स्थानीय विधायकों ने स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर जाकर राहत कार्यों का जायज़ा लिया। सरकार के प्रयासों से 5290 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से बाहर निकाला गया, जिनमें गुरदासपुर में 2000, अमृतसर में 710, फिरोज़पुर में 2000, कपूरथला में 480 और फाज़िल्का में 100 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

स्वयं ही राहत कार्यों का जायज़ा लिया

पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के कैबिनेट मंत्रियों ने स्वयं विभिन्न ज़िलों में जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। पंजाब सरकार द्वारा किये गये राहत कार्यों का जायज़ा लेने के लिए जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने सरकारी स्कूल बारीके में बनाए गए राहत कैंप का दौरा किया। इसके अलावा उन्होंने फाज़िल्का ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने ब्यास क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण किया।

फिरोज़पुर में 65 गाँव बाढ़ से प्रभावित

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स संगरूर में बाढ़ राहत कार्यों का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा गाँव सतोझ हरआओ, डस्का और संगतपुरा में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए टीमों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान संबंधी विशेष गिरदावरी करवा कर पीड़ितों को मुआवज़ा दिया जाएगा। फिरोज़पुर ज़िले में 65 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं। ज़िला प्रशासन की ओर से करीब 13 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं। अब तक 2000 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू किया गया है।

24 गाँवों के लिए 7 राहत कैंप स्थापित

कावांवाली पत्तन में 24 गाँवों के लिए 7 राहत कैंप स्थापित किए गए हैं, जहाँ लोगों को जरूरी सामान वितरित किया गया और इस इलाके में अब तक एनडीआरएफ की टीमों द्वारा 100 लोगों को बाहर निकाला गया है। इसी तरह कपूरथला ज़िले में अब तक कुल 480 परिवारों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें सुल्तानपुर लोधी में 200 परिवार, भुलत्थ में 180 परिवार और कपूरथला में 100 परिवार शामिल हैं। इसी तरह पंजाब के राजस्व और पुनर्वास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने लुधियाना ज़िले की ससराली कॉलोनी में बाढ़ राहत कार्यों का जायज़ा लिया।

ड्रोन की मदद से राहत सामग्री पहुँचाई

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा की। ज़िला प्रशासन गुरदासपुर की ओर से डेरा बाबा नानक के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन की मदद से राहत सामग्री पहुँचाई गई। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने ज़िला तरनतारन के पट्टी क्षेत्र के गाँव घड़ुंम, कुत्तीवाला, सबरां, जलोके, कोटबुड़्ढा, भाउवाला, राधलके और मुट्ठियावाला का दौरा किया। मोटर बोट से ज़रूरतमंद लोगों को राशन, पशुओं के लिए चारा पहुँचाने और पानी में फँसे लोगों को रेस्क्यू करने की अगुवाई की।

Have something to say? Post your comment
पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

: पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: पंजाब अपने हिस्से का पानी एक बूंद भी नहीं देगा; विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

: पंजाब विधानसभा ने भगवंत मान सरकार द्वारा लोगों के लिए शुरू की गई सभी जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों की रक्षा के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया

जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

: जनकल्याणकारी योजनाओं को ‘फ्रीबीज़ ’ कहना आम लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं का अपमान: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

: अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन व्यक्ति 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

: पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब गलियारा दोबारा खोलने और सिख संगत के लिए निर्बाध दर्शन सुनिश्चित करने की अपील की

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग और बीईएल के प्रतिनिधिमंडल ने एफएलसी कार्यशाला और प्रवर्तन एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की

अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

: अमृतसर में सेना के जवान समेत सात गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

: नायक समाज को एससी का दर्जा दिलाने के लिए पंजाब सरकार ने प्रक्रिया तेज की: डॉ. बलजीत कौर

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ थीम के तहत मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

X