Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर MoU, गुजरात दौरे पर सीएम नायब सैनी ने की उद्योगपतियों से मुलाकात • 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में शामिल हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण • हादसा देख मंत्री कृष्णलाल पंवार ने रुकवाया काफिला, घायल चालक को पायलट गाड़ी से भिजवाया अस्पताल • शिक्षा, नवाचार और सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से देश एवं प्रदेश के विकास में अपना अहम योगदान दें युवा : राज्यपाल घोष • Happening Haryana 2.0: नायब सैनी का मिशन—हरियाणा के हर क्षेत्र में उद्योग, हर हाथ को काम और युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर • आंदोलन और कानून के सहारे जेजेपी बचाएगी सीडीएलयू की बेशकीमती जमीन - दिग्विजय चौटाला • मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणाएं, भुंतर में खुलेगा विद्युत सब-डिवीजन; सीवरेज के लिए 22 करोड़ रुपये मंजूर • कुल्लू दशहरा के भव्य समापन पर सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, देवी-देवताओं के मानदेय में की बढ़ोतरी • घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करवाना चाहती है कांग्रेस? अपना रुख स्पष्ट करे : बिंदल • पंजाब राज्य सूचना आयोग ने राज्यपाल को भेंट की ‘आरटीआई एंड गुड गवर्नेंस’ पुस्तक

चंडीगढ़

लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने बिक्रम सिंह मजीठिया की ज़मानत खारिज की, मतलब सबूत पक्के हैं : कुलदीप धालीवाल

Updated on Wednesday, August 20, 2025 11:39 AM IST

फैसले से साबित हुआ विजिलेंस ब्यूरो ने राजनीतिक बदले की भावना से नहीं बल्कि ठोस सबूतों पर कार्रवाई की थी

बिक्रम सिंह मजीठिया के साथी ड्रग स्मगलर सत्ता के कनाडा से प्रत्यर्पण के बाद बड़ा राजनीतिक भूचाल आ जाएगा

बिक्रम मजीठिया के करीबी ड्रग स्मगलर सत्ता' का ब्लू कार्नर नोटिस जारी करवाना पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी

अदालत का फैसला आप पार्टी पर बदले की राजनीति का आरोप लगाने वाले नेताओं के मुंह पर भी करारा तमाचा है

यह मान सरकार की बड़ी जीत है, विजिलेंस ब्यूरो ने पुख्ता सबूतों से ड्रग तस्करी रैकेट के तार खुल रहे : बलतेज पन्नू

चंडीगढ़ :

मोहाली की अदालत द्वारा अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की ज़मानत याचिका खारिज किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने अकाली नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल और पार्टी नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि अदालत के फैसले से साबित हो गया है कि विजिलेंस ब्यूरो ने राजनीतिक बदले की भावना से नहीं बल्कि ठोस सबूतों के आधार पर कार्रवाई की थी।

विजिलेंस के पास मजीठिया के खिलाफ पुख़्ता सबूत

उन्होंने कहा कि अदालत ने मजीठिया की जमानत याचिका 10 मिनट की सुनवाई के बाद नहीं, बल्कि 10 दिन तक चली विस्तृत बहस के बाद खारिज की है। धालीवाल ने कहा, "पहले दिन से ही अकाली दल और कुछ कांग्रेसी नेताओं ने मजीठिया की गिरफ़्तारी को उत्पीड़न बताकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन कल के अदालती फैसले ने उनके झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। कोर्ट ने यह साबित कर दिया कि विजिलेंस के पास मजीठिया के खिलाफ पुख़्ता सबूत हैं।"

सत्ता व पिंदी के साथ मजीठिया की तस्वीरें देखी थीं

उन्होंने आगे कहा कि अकाली दल को 2007 से 2017 तक अपने शासनकाल के दौरान बड़े पैमाने पर फैले नशे के व्यापार के सच को स्वीकार करना चाहिए। उनके कार्यकाल के दौरान पंजाब में नशीले पदार्थों के रूप में राज्य की छठी नदी बह रही थी। सत्ता और पिंदी के साथ मजीठिया की तस्वीरें सभी ने देखी थीं। आज भी अकाली नेता बेशर्मी से इन आरोपों को झूठा बताते हैं, लेकिन अब अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके खिलाफ सबूत मजबूत हैं और मामला ठोस है।

कई बड़ी मछलियां अभी पकड़ी जानी भी बाकी हैं

मजीठिया के सहयोगी सत्ता के बारे में धालीवाल ने खुलासा किया कि इंटरपोल पहले ही ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर चुका है और भारत सरकार, कनाडा के साथ अपने संबंधों के ज़रिए उसके प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है। धालीवाल ने कहा, "सत्ता को पंजाब वापस लाते ही बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा हो जाएगा। उसके खुलासे राजनेताओं और ड्रग माफिया के गहरे संबंधों को उजागर करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बार-बार कहा है कि कई बड़ी मछलियां अभी पकड़ी जानी बाकी हैं।"

पंजाब को नशामुक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

धालीवाल ने कहा कि विजिलेंस जांच में पहले ही उजागर हो चुका है कि कैसे हज़ारों करोड़ रुपये का ड्रग नेटवर्क राजनीतिक संरक्षण में चल रहा था। उन्होंने कहा, "6000 करोड़ रुपये के अवैध ड्रग कारोबार और मजीठिया की 540 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति का भी जिक्र किया। यह अकाली शासन के दौरान फल-फूल रहे अवैध कारोबार के पैमाने को दर्शाता है।" उन्होंने पंजाब को नशा मुक्त बनाने तक ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की आप की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

अदालत का फैसला मान सरकार की बड़ी जीत

आप नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि सब जानते हैं कि 2007 से पहले पंजाब कैसा था और 2007 से 2017 के बीच क्या हुआ और किस तरह करोड़ों रुपये अलग-अलग कंपनियों में ट्रांसफर किए गए। वहीं 90 एकड़ से ज़्यादा के आलीशान फार्महाउस खरीदे गए। दोनों आप नेताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अदालत का फैसला मान सरकार की एक बड़ी जीत है एवं यह आम आदमी पार्टी पर बदले की राजनीति का आरोप लगाने वाले नेताओं के मुंह पर भी करारा तमाचा है।

Have something to say? Post your comment
चंडीगढ़ में Student  नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

: चंडीगढ़ में Student नैतिक ह/त्याकांड के शूटर का Encounter! पुलिस ने किए खुलासे

रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

: रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला

कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

: कड़ी सुरक्षा के बीच राजोआना को PGI लाया गया

सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

: सुखना आर्द्रभूमि और सौज झील को नई सूची में जोड़ा गया, भारत के वेटलैंड की संख्या 103 हुई

चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

: चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला : ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 जगहों पर की छापेमारी

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

: चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

: पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

: चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

: सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

X