Sunday, 01 November 2026
BREAKING
• नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-'जनता के मत से बनी सरकार का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता' • रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की शक्ति प्रदर्शन रैली, रामलीला मैदान से लोकतंत्र बचाने का संदेश • चंडीगढ़ ने सिर्फ 140 दिनों में 85 फीसदी दोषसिद्धि दर हासिल की, यहां कभी ट्रैफिक जाम नहीं होता: अमित शाह • पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन गरिमा को मिला आधुनिक विकास का नया विस्तार: मुख्यमंत्री योगी • हरियाणा दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों और अन्नदाताओं के योगदान को सराहा • प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक और केरलम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं • छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की शुभकामनाएं, कहा- नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा राज्य • दिल्ली में बीएस-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती • वायुसेना की लड़ाकू ताकत को तय स्तर तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता: एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित • दिल्ली के रामलीला मैदान में फिर लगेगा 'ठगों का मेला' : भाजपा

पंजाब

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री की कलाई पर स्कूली बच्चियों ने बांधी स्नेह की डोर

Updated on Saturday, August 09, 2025 19:23 PM IST

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को सीएम आवास संत कबीर कुटीर में रक्षाबंधन का पर्व हर्ष और उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रही। रक्षाबंधन के इस विशेष पावन अवसर पर पंचकूला जिले के दो सरकारी प्राइमरी स्कूलों तथा रायपुररानी स्थित "वेलफेयर सेंटर फॉर पर्सन विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेरेमेंट" की नन्हीं-नन्हीं बच्चियां अपने शिक्षकों के साथ पहुंचीं और मुख्यमंत्री की कलाई पर प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक स्वरूप राखी बांधी।

 स्कूल यूनिफार्म में पहुंची इन बच्चियों ने जब मुख्यमंत्री की कलाई पर रंग-बिरंगी राखी के रूप में स्नेह की रेशमी डोर बांधी तो मुख्यमंत्री ने उनको उपहार और आशीर्वाद दिया।  मुख्यमंत्री ने बच्चियों से आत्मीय बातचीत की, उनकी पढ़ाई, खेलकूद और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चियों को शिक्षा में आगे बढ़ने और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।

इनमें पंचकूला शहर के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल सेक्टर-26 एवं सेक्टर-4 की 12 बच्चियां तथा "वेलफेयर सेंटर फॉर पर्सन विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेरेमेंट" रायपुररानी से 8 बच्चियां शामिल थी। इस अवसर पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी संध्या छिक्कारा, जिला विज्ञान विशेषज्ञा पूजा, जिला सांस्कृतिक समन्वयक दीपा रानी के अलावा उक्त स्कूलों की शिक्षिकाएं भी थी।  महिला शिक्षिकाओं ने भी मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर कहा, “रक्षाबंधन केवल भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि यह प्रेम, त्याग और सुरक्षा की भावना का प्रतीक है। ऐसे अवसर हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं और समाज में भाईचारे व सौहार्द की भावना को प्रबल करते हैं।”उन्होंने कहा कि बच्चों की मासूम मुस्कान और स्नेह उन्हें नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करते हैं, जिससे वे राज्य के विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में बच्चियों को मिठाइयां वितरित की गईं और सामूहिक फोटोग्राफी के साथ इस आयोजन को स्मरणीय बना दिया गया।

Have something to say? Post your comment
पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

: पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास को प्राथमिकता, डेराबस्सी के पांच गांवों में 50 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू: विधायक कुलजीत सिंह रंधावा

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : लीग चरण अंतिम दौर में दाखिल

हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार

: हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों की मेजबानी के लिए मोहाली पूरी तरह तैयार

मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी

: मान सरकार के फास्टट्रैक पोर्टल ने 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' के तहत नए मापदंड स्थापित किए; 16 महीनों में 20 हज़ार से अधिक मंज़ूरियाँ जारी

डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

: डॉ. बलजीत कौर: पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के सपनों को मिल रहा मजबूत सहारा; वर्ष 2026-27 में 2.70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा छात्रवृत्ति का लाभ

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से टिकट

: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से टिकट

भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

: भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति: पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज, 3,988 वाहन और मशीनें जब्त

अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

: अमन अरोड़ा द्वारा ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल के साथ रणनीतिक वार्ता, यू.के. के व्यापार के लिए पंजाब के अनुकूल औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की पेशकश

ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

: ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में ‘साडा पिंड’ बना आकर्षण का केंद्र

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर हॉकी जगत में जबरदस्त उत्साह

X